शाहरुख़ खान अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग मामले में गिरफ्तार होने के बाद से चर्चा में है। आर्यन खान 2 अक्टूबर से हिरासत में है और शाहरुख़ एक बेबस पिता के समान कुछ नहीं कर पा रहे हैं। आर्यन को बेल भी नहीं मिल पा रही है और हर सुनवाई पर इसे टाल दिया जाता है। लेकिन आज हम शाहरुख़ खान के घर मन्नत के बारे में बात करने जा रहे हैं।

शाहरुख़ खान का घर मन्नत दुनिया के 10 घरों में से एक है जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसमें सुख सुविधा की सारी चीजें मौजूद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख़ ने अपने घर का नाम मन्नत क्यों रखा? इसी बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख़ अपने घर का नाम शुरुआत में जन्नत रखना चाहते थे। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख जब अपने इस आलिशान हवेली में शिफ्ट हुए तो घर को खरीदने के तुरंत बाद, उनकी इच्छाएं पूरी होने लगीं और वह अपने करियर के चरम पर पहुंच गए, जिसके परिणामस्वरूप उनका मन बदल गया और मन्नत नाम रखा।

उन्होंने तो यहां तक ​​कह दिया था कि, ''अगर मैं किसी दिन मैं टूट भी गया तो सब कुछ बेच दूंगा, लेकिन मन्नत को नहीं.'' शाहरुख़ के इस घर की अनुमानित कीमत 200 करोड़ रुपये है। हवेली का क्षेत्रफल लगभग 26,329 वर्ग फुट है। खबर यह भी है कि शाहरुख खान से पहले सलमान खान इस बंगले को खरीदना चाहते थे लेकिन उनके पिता सलीम खान ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था।

Related News