बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आखिरकार सबके सामने अपनी शादी की घोषणा कर दी है। हालांकि इनकी शादी की खबरें काफी समय से इंटरनेट पर राउंड कर रही थी लेकिन दोनों ने पहले शादी की खबरों पर पुष्टि नही की थी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लवस्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियोंं की रासलीला राम-लीला' के सेट पर शुरू हुई थी और अब जल्दी ही दोनों शादी करने वाले है। उनके फैंस को भी दोनों की शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

सभी अटकलों पर ब्रेक लगतो हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 21 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पुष्टि की। 14 नवंबर और 15 नवंबर को शादी करने वाले है। शादी से जुड़ी कई खबरें आ रही है ऐसे में खबर यह भी है कि दोनों की शादी दो बार होगी।

खबरों पर विश्वास किया जाए तो दोनों दो बार शादी करेंगे। इसके पीछे की वजह यह है क्योंकि रणवीर सिंधी-पंजाबी है और दीपिका कर्नाटक से है। एक रिपोर्ट का दावा है कि 14 नवंबर को कल कन्नडिगा रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे और अगले दिन 15 नवंबर को पंजाबी विवाह, जिसे आनंद करज भी कहा जाता है के अनुसार शादी करेंगे।

नवीनतम रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो शादी में बहुत कम बॉलीवुड हस्तियों उपस्थित होगी। खबरें है कि शाहरुख खान, फराह खान, आदित्य चोपड़ा और दोनों के प्रिय फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली शामिल होंगे। इसके बाद 1 दिसंबर को रिसेप्शन होगा।

Related News