एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म '83' की तैयारी कर रहे है। इस फिल्म की एक्ट्रेस के बारे में खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण फिल्म '83' में पति रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाएंगी। तो वहीं इस फिल्म में रणवीर सिंह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाएंगे।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण को कबीर खान की फिल्म '83' के लिए चुना गया है। इस फिल्म के लिए दीपिका ने भी हां कर दिया है। बता दें कि दोनों की साथ में यह चौथी फिल्म होगी। इससे पहले रासलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम कर चुके है। इसके बाद दोनों ने नवंबर 2018 में एक-दूसरे से शादी कर ली।

सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में दीपिका की एक अच्छी भूमिका है। क्योंकि वह कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाएंगी। जो एक प्रतियोगिता की विजेता भी थीं। तो वहीं यदि दीपिका की बात की जाए तो वे इस समय अपनी फिल्म 'छपाक' की तैयारी कर रही है। इस फिल्म में दीपिका एसिड सर्वाइवर के रोल में नजर आएंगी।

शाहिद के साथ किसिंग सीन को लेकर पूछे सवाल पर कियारा ने दिया चौकाने वाला जवाब, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

सलमान और अजय के साथ रिश्ते को लेकर तब्बू ने किया बड़ा खुलासा, कहीं यह बात

Related News