प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी और पार्टी को सपोर्ट करने के लिए देश के कोने-कोने में कैंपेनिंग करती रहती है, चाहे वह चुनावी दौरा हो या चुनाव प्रचार अधिकतर प्रियंका गांधी कॉटन या जूट सिल्क की साड़ी में ही दिखाई देती हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का कलरफुल कॉटन साड़ियों वाला लुक लोगों को खासा पसंद आ रहा है। नीले, पीले, लाल और हरे रंग की ये साड़ियां प्रियंका की पर्सनैलिटी को सोबर लुक देती हैं। वह अक्सर कॉटन की प्लेन साड़ी में नजर आती हैं।

साड़ी के डिजाइन से लेकर उनके कलर तक प्रियंका की च्वाइस उनके साड़ी लुक को खास बनाती है, प्रियंका को देखकर उनकी दादी और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी की याद आ जाना लाजमी है, प्रियंका की ज्यादातर साड़ियां हैंडलूम की हैं।

प्रियंका का ये सिग्नेचर स्टाइल उन्हें लोगों के बीच फेमस बना रहा है, प्यारी सी मुस्कान और अपने धुआंधार भाषणों से तालियां बटोर रहीं प्रियंका सोशल मीडिया और फैशन के गलियारों में भी वायरल हो रही हैं, बता दें कि हैंडलूम की साड़ियां काफी महंगी होती हैं क्योंकि ये बुनकरों के द्वारा हाथ से तैयार की जाती हैं। एक साड़ी को बनाने में कई दिन और महीनों का समय भी लग जाता है,हैंडलूम के अलावा प्रियंका कई बार कांचीपुरम, नालगोंडा, बनारसी और संबलपुरी साड़ियों में भी नजर आती है।

Related News