मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भला कौन नहीं जानता। यह मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने सोनी टीवी पर आने वाले शो “द कपिल शर्मा शो” में अपने किरदार डॉ. गुलाटी और रिंकू भाभी के रोल में लोगों को खूब हंसाया और सभी से तारीफ बटोरी हैं।


सुनील ग्रोवर को बचपन से ही अभिनय और कॉमेडी का बेहद शौक रहा था। उन्होंने अपने बेहतरीन कॉमेडी के दम पर भारत सहित पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सुनील ग्रोवर ने 1998 में आई फिल्म “प्यार तो होना ही था” में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल मुख्य किरदार में नजर आए थे।

सुनील ग्रोवर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। सुनील ग्रोवर सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रही बल्कि वह वेब सीरीज की दुनिया में भी काफी मशहूर हैं। सुनील ग्रोवर को आखिरी बार वेब सीरीज “तांडव” में देखा गया था, जिसमें अभिनेता सैफ अली खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सुनील ग्रोवर एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। अगर हम इनकी कुल संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील ग्रोवर 50 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

सुनील ग्रोवर के पास कई लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन में रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू और ऑडी शामिल है। इतना ही नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर ने साल 2013 में मुंबई के सुबर्ब इलाके में घर खरीदा था। उन्होंने यह घर 2.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। सुनील ग्रोवर हर महीने 60 लाख रुपए कमाते हैं। इसके हिसाब से सुनील ग्रोवर की सालाना कमाई 7.2 करोड़ रुपए होती है।

Related News