बॉलीवुड की स्टार किड् जाह्नवी कपूर अपने फैशन और स्टाइलिंग सेंस को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। मौका कोई भी हो जाह्नवी कपूर हमेशा से डिफरेंट लुक में नजर आती है। हाल ही में एक कार्यक्रम का हिस्सा बनीं ,इस मौके पर जाह्नवी ने नीले कलर के कोट पैंट में नजर आई। इस ड्रेस में जाह्नवी कपूर बेहद ही ग्लैमरस नजर आ रही थीं।

जाह्नवी कपूर के ये फोटोज उनके फैंस काफी पसंद रहे हैं और उनकी लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर अपने इन फोटोज को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अगर आप भी वर्किंग वीमेन है तो आप जाह्नवी कपूर के इस लुक को ऑफिस के लिए ट्राई कर सकते है।

जाह्नवी कपूर ने मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी खूब तारीफ हुई थी। जाह्नवी कपूर की बॉलीवुड में दूसरी फिल्म तख्त होगी। फिल्म तख्त में जाह्नवी कपूर के अलावा रणवीर सिंह, विक्की कौशल,आलिया भट्ट, करीना कपूर खान , भूमि पेडनेकर , और अनिल कपूर होंगे।

Related News