कल Women's Day पर हर कोई महिलाओं को शुभकामनाएं और उन्हें धन्यवाद दे रहा था। कल के दिन कई लोग जहां अपनी माँ को उनके जीवन में होने की बधाई दे रहे थे, तो वहीं कुछ लोग अपने ही अलग अंदाज में इस दिन को सेलेब्रेट कर रहे है। ऐसे में बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। Women's Day को सेलेब्रेट करने के लिए कल शाम को सितारों का मेला लग गया था।
आपको बता दे कि कल शाम को मुंबई में जुहू के सोहो हाउस में एक खास पार्टी आयोजन की गयी थी। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स Women's Day को सेलेब्रेट करते नज़र आए। इस मोके पर अक्षय कुमार - ट्विंकल , प्रियंका, अर्जुन- मलाइका , करण जौहर के आलावा मौनी रॉय और सोनाक्षी सिन्हा के साथ ही कई स्टार्स यहां पहुंचे।


पार्टी में जहां अक्षय बिल्कुल कैजुअल में आए , वहीं पत्नी ट्विंकल भी इस मोके पर उनको फॉलो करते हुए बिल्कुल सिंपल और कैजुअल ड्रेस में ही दिखाई दी। अक्षय ने स्वेट शर्ट और ट्राउजर वियर किया था। वहीं ट्विंकल इस मौके पर ब्लैक कलर के आउटफिट में सिंपल और कैजुअल लग रही थी।

पार्टी में मौनी रॉय और सोनाक्षी सिन्हा भी Women's Day को सेलेब्रेट करते नज़र आयी। मौनी ने इस मौके पर शॉर्ट चेक टॉप और जींस में स्टाइलिश लग रही थी तो वहीं सोनाक्षी ने जैबा लुक वाली ड्रेस को वियर करते हुए काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थी।


इसके साथ ही देसी गर्ल पार्टी में शामिल होने के लिए सबसे पहले प्रियंका पहुंची , इस दौरान उन्होंने फिरिल शार्ट ब्राउन एंड ब्लैक ड्रेस में नजर आयी।
इस ऑउटफिट में प्रियंका बहुत ब्यूटीफूल लग रही थी। ड्रेस के साथ प्रियंका ने हाई बूट्स को कैरी किया हुआ था। साथ ही मैचिंग कलर का एक बैग भी थाम रखा था। उनका ये लुक एकदम ग्लैमरस लग रहा था।

पार्टी में मलाइका - अर्जुन ने भी एक साथ एंट्री की। पार्टी में मलाइका हमेशा की तरह हॉट और कूल लुक में अंज़र आयी वहीं एक्टर अर्जुन सिंपल लुक में नज़र आ रहे थे।

Related News