इंटरनेट डेस्क| अर्शी खान एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में अर्शी खान राजीव खंडेलवाल के टॉक शो जज्बात में पहुंची। इस दौरान उनके साथ हितेन तेजवानी भी नजर आये। वैसे अर्शी पहले भी शो का हिस्सा बन चुकी हैं। वो राखी सावंत के साथ एक एपिसोड में गेस्ट बनकर आई थीं।आपको बता दें, बिग बॉस सीजन-11 में हितेन और अर्शी की शरारत सुर्खियों में रहती थी। अर्शी अक्सर हितेन के साथ फ्लर्ट करती नजर आती थीं। वहीं शर्मीले स्वभाव के हितेन अक्सर उनसे दूर भागने की कोशिश किया करते थे। दर्शकों को हितेन-अर्शी की जोड़ी ने खूब एंटरटेन किया था। यहां तक कि सलमान खान भी दोनों को छेड़ने से बाज नहीं आते थे। बिग बॉस खत्म होने के बाद दोनों फिर से टीवी पर एक साथ नजर आए हैं।

आपको बता दें, बिग बॉस के 5 महीने बाद भी दोनों की केमिस्ट्री में बिलकुल भी बदलाव नहीं आया है। अर्शी अब भी हितेन के साथ फ्लर्ट करती हैं और हितेन पहले की ही तरह शरमाते हुए नजर आये। राजीव के शो में भी ऐसा ही हुआ है।दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में आप देख सकते है कि कैसे अर्शी हितेन को परेशान कर रही हैं। दोनों की खट्टी-मीठी तकरार से भरा ये शो काफी एंटरटेनिंग होने वाला है। फैंस को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Related News