इंटरनेट डेस्क। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कल रात मुंबई में अपने निवास पर एक भव्य पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने भाग लिया। हर बार की तरह बॉलीवुड सितारों ने पार्टी में अपना जलवा बिखेरा और स्टाइलिश लुक में नजर आए। बॉलीवुड के स्टार्स किड्स जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, ईशान खट्टर, सारा अली खान आदि अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आएं।

सैफ अली खान की बेटी सारा किसी से कम नहीं लग रही थी। सारा अली खान ग्रे कलर की फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं। पार्टी में अपने लुक से लाइमलाइट लुटती हुई नजर आई।

बात करे दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियों की तो जाह्नवी कपूर ने लाल रंग का जंपसूट पहना हुआ था। वहीं छोटी बहन खुशी ने ग्रीन पैट के साथ व्हाइट कॉप टाप पहना हुआ था। जिसमें दोनों बहनें बहुत ही अलग अंदाज में नजर आ रही थी।

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने मस्टर्ड यैलो कलर का प्लाजों और टॉप पहना हुआ था। इस पार्टी की एक तस्वीर प्रियंका चोपड़ा की काफी वायरल हो रही है जिसमें वो इंगेजमेंट रिंग दिखाती नजर आ रही हैं।

तारा सुत्रिया जो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपनी बॉलीवुड शुरूआत करने वाली है भी पार्टी में नजर आई। उन्होंने व्हाइट साटन मैक्सी पहनी थी।

करण जौहर के बिना कोई बॉलीवुड पार्टी पूरी नहीं होती है। पार्टी में करण जौहर अपने अलग अंदाज में नजर आएं।

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में धडक़ अभिनेता ईशान खट्टर भी नजर आए।

बॉलीवुड स्टार किड अनन्या पांडे भी ग्लैमरस लुक में नजर आई। अनन्या पांडे स्टूडेंट ऑफ द इयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में नजर आई।

करिश्मा कपूर भी अपने गलैमरस अंदाज में नजर आई।

आथिया शेट्टी भी कल रात मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शामिल हुई। बॉलीवुड की यह स्टार किड भी काफी अलग लुक में नजर आई।

Related News