बॉलीवुड में 'इश्कजादे' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन कपूर ने बहुत कम समय में ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उनको परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू के फ़िल्म्फेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। 26 जून को ही अर्जुन कपूर 33 साल के हुए है। हम आपको अर्जुन कपूर से जुड़ी हुई कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जो कि आप शायद ही जानते होंगे।

बॉलीवुड में एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले अर्जुन बहुत मोटे हुआ करते थे और उन दिनों उनका निकनेम 'फुब्बू' था। अर्जुन के दोस्त करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा अभी भी उन्हें इसी नाम से बुलाते है।

2012 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन इस से बहुत पहले ही बॉलीवुड में कदम रख चुके थे। अर्जुन कपूर ने 2003 में 'कल हो ना हो' फिल्म में सहायक निदेशक, नो एंट्री (2005) और वांटेड (2009) फिल्म में सहयोगी निर्माता और 2010 में मिलेंगे मिलेंगे फिल्म में का सह-निर्माता के तौर पे काम किया था।

इश्कजादे फिल्म में काम करने से पहले अर्जुन का वजन लगभग 140 किलो था और इस फिल्म के लिए उन्होंने लगभग 50 किलो वजन कम किया था।

अर्जुन कपूर अपनी बहन सोनम कपूर से सिर्फ 15 दिन छोटे हैं। सोनम अर्जुन के चाचा अनिल कपूर की बेटी हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की जगह अर्जुन कपूर मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन' के लिए उनकी पहली पसंद थे लेकिन अर्जुन औरंगज़ेब के बाद एक और फिल्म में नकारात्मक भूमिका नहीं निभाना चाहते थे जो कि बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

अर्जुन कपूर फुटबॉल के बहुत बड़े फैन है और कई घंटों तक फुटबॉल मैच देख सकते है। अर्जुन इंडियन सुपर लीग में खेलने वाली टीम एफसी पुणे सिटी टीम के सह-मालिक भी है।

इन दिनों अर्जुन कपूर दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार और नमस्ते इंग्लैंड में परिणीति चोपड़ा के साथ काम कर रहे है जो कि इस साल के अंत तक रिलीज़ हो सकती है। अगले साल अर्जुन कपूर संजय दत्त और कृति सेनोन के साथ 'पानीपत' फिल्म में नजर आएंगे

Related News