ये बात सही है बॉलीवुड की दुनिया सभी सेलेब्रिटीज को बदल कर रख देती है। ग्लैमर की दुनिया सभी को बदल कर रख देती है। सेलेब्रिटीज एक्सरसाइज, मेकअप और ड्रेसिंग सेंस के जरिए खुद को पूरा बदल लेते हैं।

आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही मेकओवर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सेलेब्रिटीज को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। आप जब इनके पहले और अब के लुक को कंपेयर करेंगे तो अंतर साफ देख पाएंगे।

सैफ अली खान
सैफ ने जब डेब्यू किया था तो उनका चॉकलेटी फेस ऑडियंस को बेहद पसंद आया और उन्होंने लाखों लड़कियों का भी दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने अपने फिजिक और बॉडी पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। आप सैफ के पहले और अभी के लुक पर नजर डाल सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं।

सोनम कपूर
सोनम कपूर पहले के समय में काफी मोटी हुआ करती थी। उन्होंने फिट शरीर पाने के लिए कड़ी मेहनत की है आज सोनम स्टाईल आयकॉन के तौर पर जानी जाती है। उनके फैशन सेंस और बॉडी की सभी तारीफ करते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने से पहले सोनाक्षी का वजन 80 किलो था उन्होंने काफी मेहनत कर के 30 किलो वजन कम किया। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे हीरोइन बन पाएंगी। लेकिन उनकी एक्टिंग की आज सभी तारीफ करते हैं।

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने फ़िल्म इंडस्ट्री में आने से पहले करीब 50 किलो वजन घटाया है। आज वे काफी आकर्षक नजर आते हैं और कोई उन्हें देख के ये नहीं कह सकता कि किसी टाइम पर वे बेहद मोटे हुआ करते थे।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट भी पहले काफी हट्टी कट्टी थी। उन्होंने अपने फिगर पर काफी मेहनत की है और आज उसका नतीजा आप देख सकते हैं।

टाइगर श्राफ
टाइगर श्राफ के बाल पहले काफी लंबे थे। उन्हें इसके वजह से आलोचना का शिकार भी होना पड़ा। इसके बाद टाइगर ने अपनी हेयर स्टाइल चेंज की और अपनी बॉडी भी बना ली। आज उनकी बॉडी और डांस की दुनिया फैन है।

Related News