इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज हमेशा ही सुर्खियों में रहते है। उनके द्वारा किया गया कोई भी काम छुपा नहीं रहता है, उनकी फिल्मों की शूटिंग से लेकर वेकेशन तक सोशल मीडिया पर सारी जानकारी वायरल हो जाती है। लेकिन कुछ ऐसी बातें भी है जो आप अपने फेरवेट सेलिब्रिटी के बारे में नहीं जानते होंगे।

आज हम आपको आपके पसंदीदा सेलिब्रिटीज के बारे में ऐसी बात बताने जा रहे है जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। स्ट्रीट फूड हम सबको बहुत पसंद होता है लेकिन क्या आप जानते है बॉलीवुड में भी कई ऐसे सेलिब्रिटीज है जो अपने फेरवेट स्ट्रीट फूड के बिना नहीं रह पाते है।

1.कृति सैनॉन

अभिनेत्री कृति सैनन ने फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद अभी भी स्पॉटलाइट में हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अभिनेत्री को चॉकलेट बहुत पसंद है। उन्होंने चॉकलेट से भरे एक सॉकर के साथ खुद की एक फोटो शेयर की और कैप्शन लिखा " सोने से पहले चॉकलेट हो जाए।

2. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण खाने की बहुत शौकीन है। उन्हें केले की चिप्स और चकली खाना बहुत पसंद है।

3. रणबीर कपूर

रणबीर कपूर फास्ट फूड के बहुत शौकीन है। कुछ समय पहले रणबीर कपूर ने टीवी शो मिशन सपने का हिस्सा बने थे और उन्होंने पुणे की सडक़ो पर वड़ा पाव बेचा था।

4. ऋतिक रोशन

बैंग बैंग अभिनेता ऋतिक रोशन का पसंदीदा भोजन सीधे कढ़ाई से निकले गर्म समोसे है। अभिनेता का भारतीय फास्ट फूड बहुत पसंद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्हें समोसे खाना इतना पसंद है कि वो एक बार में एक दर्जन समोसे खा सकते है। इसके साथ ही उन्हें खाने के दौरान कोई उनकी फोटोज ले, यह बात बिल्कुल पसंद नहीं है।

Related News