इंटरनेट डेस्क| आये दिन बॉलीवुड में कोई न कोई अपने प्यार का खुलास कर रहा है। पहले दीपिका, प्रियंका फिर आलिया और अब बाहुबली की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया बहुत जल्द शादी के बंधन में बधने वाली हैं। वह अगले साल अमेरिकी फिजिशियन से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस खबर की पुष्टि खुद उनकी मां रजनी ने की है। बॉलीवुड से काफी प्रस्ताब आये लेकिन उनके पास कई ऑफर्स हैं। तमन्ना के पास फिल्म सिये रा नरसिंहा रेड्डी, खामोशी, कन्ने कलाइमन्ने और कुनाल कोहली की एक अनाम फिल्म है। इन सबकी शूटिंग की वजह से वह अगले छह से आठ महीने तक व्यस्त रहेंगी।

तमन्ना भाटिया की शादी की खबर से फैंस हैरान हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने किसी को भी अपने इस अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड के बारे में भनक नहीं लगने दी। वह हमेशा कहती रहीं कि उनके पास इतना काम है कि वह किसी भी रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं हैं। तमन्ना की मां ने बताया कि तमन्ना का होने वाला पति उनसे बहुत प्यार करता है।

साल 2012 में तमन्ना भाटिया और क्रिकेटर विराट कोहली के अफेयर ने सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों की पहली मुलाकात सेलेकॉन के एक विज्ञापन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों कई बार साथ स्पॉट किए हैं। बताया जाता है कि मॉडल और एक्ट्रेस इजाबेल से विराट कोहली की बढ़ती नजदीकियों की वजह से तमन्ना ने ब्रेकअप कर लिया।

Related News