इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड की हीरोइन हुमा कुरैशी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 32 साल की हुमा बेहद स्टाइलिश है। वैसे तो हुमा को अवार्ड फंक्शन या फिर पार्टी में देखा गया। वह हमेशा यूनिक लुक में दिखाई देती हैं। अगर मेकअप की बात करे तो लिपस्टिक उनके चेहरे पर सबसे ज्यादा ग्लो लाती है। लेकिन ज्यादातर हुमा डार्क कलर की लिपस्टिक में ध्यान देती हैं। कल हुमा अपना जन्म दिन मानने वाली है।

रेड कलर: हमेशा ही खास होता है, लेकिन इस समय इस रेड को काफी पसंद किया जा रहा है। हर तरह की ड्रेस पर इस कलर का उपयोग किया जा सकता है। मेकअप कलरफुल हो या न्यूड, लाल लिपस्ट‍िक इसे और भी आकर्षक बना देगी।

डार्क ब्राउन - खास तौर से वेस्टर्न ड्रेस पर यह रंग मैच करता है। स्मोकी आईशेड के साथ इसका मेल कमाल का लुक देता है। ट्रेडिशनल के साथ ट्राय करना चाहें तो इसका लाइट शेड आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

आॅरेंज लिपस्टिक: आॅरेंज लिपस्टिक फिर से ट्रेंड में आ गई है। आप ऑरेंज कलर की लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। इस लिपस्टिक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि गोरे और सांवले सभी तरह के कॉम्प्लेक्शन पर जंचती है।

पिंक कलर : पिंक कलर हर मौके में खूबसूरत लगता है। बस आपको इसका सही शेड चुनना है, और आप बन सकती हैं पार्टी की शान। चाहे लाइट पिंक हो या फिर पर्पल, इसे कपड़ों के साथ मैच करके लगाएंगी, तो ज्यादा अच्छा लुक आएगा।

Related News