इंटरनेट डेस्क। जैकलीन फर्नांडीज आज अपना 33वां बर्थडे मना रही है। उन्होंने बहुत ही कम समय में अपने अभिनय और अपनी खूबसूरती से एक खास जगह बना ली है। अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ अपने डांस के लिए भी प्रसिद्ध है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आज हम आपको उनके कैरियर की सबसे हिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है।

1. हाउसफुल 2 (2012)
कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 2 में अभिनेत्री ने भूमिका निभाई हालांकि फिल्म में उनका रोल ज्यादा समय का नहीं था लेकिन फिल्म सफल हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ की कमाई की।

2. किक (2014)
अभिनेत्री की सलमान खान के साथ 2014 में किक फिल्म आई जो बॉक्स ऑफिस पर एक हिट साबित हुई। फिल्म का सॉन्ग जुमे की रात में अभिनेत्री ने अपने डांस से सबको अपना दिवाना बनाया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 214 करोड़ से अधिक की कमाई की और अभी भी उनकी सबसे बड़ी हिट बनी हुई है।

3. हाउसफुल 3 (2016)
हाउसफुल 2 के बाद अभिनेत्री हाउसफुल 3 में एक बार फिर नजर आई। इस बार फिल्म में जैकलिन की लंबी भूमिका थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 107 करोड़ कमाए।

4. जुड़वा 2 (2017)
हालांकि यह डेविड धवन की हिट कॉमेडी जुड़वा की रीमेक थी, वरुण धवन ने इसे रिबूट कहा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और फिल्म ने 138 करोड़ पर कमाए।

5. रेस 3 (2018)
अभी हाल ही में रिलीज हुई रेस 3 में जैकलिन एक बार फिर सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आई। फिल्म ने 165 करोड़ रूपए का बिजनेस किया।

Related News