बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

रणबीर कपूर बॉलीवुड़ के जाने माने स्टार ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे है । रणबीर कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में एक चॉकलेट बॉय के तौर पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई और अब वो बॉलीवुड के बड़े स्टार बन गए है। आज बॉलीवुड का यह अभिनेता अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है।

रणबीर का जन्म 28 सिंतबर 1982 में मुंबई में हुआ। उन्होने साल 2007 में फिल्म बॉलीवुड़ फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया। इस फिल्म मे रणबीर की एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आई, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई।

इन दिनों रणबीर कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में बने हुए है। लेकिन क्या आप जानते है कि आलिया से पहले भी रणबीर कपूर के बॉलीवुड की दूसरी अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रह चुके है और कुछ के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। तो चलिए आपको बताते है उनके बारे में

सोनम कपूर
अपनी पहली फिल्म में 'सावंरिया' से उन्होंने सोनम कपूर के साथ काम किया था। उस समय कथित तौर पर अभिनेता एक-दूसरे से डेटिंग कर रहे थे। उसके बाद, कलाकारों को कभी एक साथ नहीं देखा गया था।

माहिरा खान
कुछ समय पहले रणबीर कपूर का नाम पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के साथ भी जुड़ चुका है। रिपोर्टस पर विश्वास किया जाए तो माहिरा खान और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे थे। दोनों को लंदन में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें ज्यादा फैलने लगी।

कैटरीना कैफ
ये तो हम सब जानते है कि कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर बहुत समय तक रिलेशन में थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। कैटरीना और रणबीर की डेटिंग करने की खबरें आती थी लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया।

अमिषा पटेल
आपको जानकर हैरानी होगी कि बर्थडे बॉय का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री अमिषा पटेल से भी जुड़ चुका है। अमिषा पटेल को कपूर परिवार के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें आने लगी।

दीपिका पादुकोण
दीपिका और रणबीर के रिश्ते के बारे में हर कोई जानता है। दीपिका और रणबीर ने 'बचाना ए हसीनो' में साथ में काम किया और इस दौरान दोनों की एक-दूसरे को डेटिंग करने की खबरें आने लगी। हालांकि एक बार दीपिका ने खुद कहा था कि वो रणबीर से प्यार करती है। लेकिन दोनों ने बाद में अपने रिश्ते तोड़ दिए और इसका कारण बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को बताया गया।

Related News