इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर का आज जन्मदिन है। आज 69 वर्ष के हो चुके अनुपम खेर का जन्म आज ही के दिन यानी 07 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको अनुमप खेर से जुड़ी रोचक बातें बताने जा रहे हैं।

उनकी बचपन से ही ख्वाहिश अभिनेता बनने की थी। इसी कारण तो उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में प्रवेश लिया था। साल 1978 में नेशनल स्कूल से अभिनय की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही उन्होंने मुंबई का रुख किया था। इसके बाद उन्हें बतौर अभिनेता साल 1982 में प्रदर्शित फिल्म आगमन में अभिनय करने का मौका मिला।

उनकी किस्मत साल 1984 में महेश भट्ट की फिल्म सारांश से चमकी थी। इसमें उन्होंने एक वृद्ध पिता की शानदार भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था। इसके बाद तो उन्होंने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना ली थी।

PC: bhaskar

Related News