बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार हमेशा ही अपनी फिल्मों में से दर्शकों को अपना दीवाना बनाते आए है। जिस तरह वो फिल्मों में अपने किरदार को निभाते है वो वाकई तारीफे काबिल है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक खास जगह बना ली है और हर साल वो हिट फिल्म के साथ स्क्रीन पर नजर आते है।

आज अक्षय कुमार के जीवन का सबसे खास दिन है वो आज अपना 51 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' की प्रेम कहानी बताते है। बॉलीवुड का वो अभिनेता जो मार्शल आर्ट जानता है, जो अपने सभी स्टंट खुद करने में विश्वास रखता है, निश्चित रूप से बॉलीवुड की दुनिया का ऑलराउंडर है। ऐसा नहीं है कि वो एक रात में सुपरस्टार बन गए, उन्होंने स्टारडम को प्राप्त करने के लिए संघर्ष का सामना करना पड़ा है।

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना एक सुंदर अभिनेत्री, एक स्टार किड है, एक प्रतिभाशाली ब्लॉगर और डिजाइनर और अब कई लोकप्रिय किताबों की लेखिका हैं।

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे प्यारे और खुशहाल कपल में से एक है और दोनों ने कई सालों से अपने इस रिश्ते को बखुबी से निभाया है। दोनों की लवस्टोरी कोई आसान नहीं थी।

मुंबई में फिल्मफेयर मेगजीन के लिए दोनों ने पहली बार फोटोशूट करवाया, जहां अक्षय कुमार को ट्विंकल पर क्रश हो गया। इसके बाद में दोनों को फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी के सेट पर एक दूसरे से प्यार हो गया और जल्द ही दोनों में रिलेशनशीप शुरू हो गया।

जब अक्षय ने डिंपल से उनकी बेटी का हाथ मांगा तो डिंपल को थोड़ा संकोच था क्योंकि उसने सोचा कि अक्षय कुमार गे थे। इस जोड़े ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि ट्विंकल की माँ ने कहा था कि अख़बार में उनके एक मित्र का मानना है कि अक्षय गे है। खैर यह केवल एक अफवाह थी। इन अफवाहों के बाद अक्षय ने ट्विंकल से शादी के लिए कहा।

लोकप्रिय टीवी शो कोफी विद करण के एक एपिसोड पर अक्षय ने खुलासा किया कि ट्विंकल को 2000 में उनकी उस समय रिलीज होने वाली मेला पर बहुत भरोसा था। मेला को "2000 की सबसे बड़ी फिल्म" के रूप में बताया जा रहा था क्योंकि आमिर खान और उनके भाई ने फेजन ने साथ में काम किया था।

अभिनेता ने बताया कि ट्विंटल ने उनके सामने शर्त रखी कि यदि फिल्म बॉक्स ऑफिस में जादू चलाने में विफल रही तो वह उससे शादी करेगी। सौभाग्य से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई और उसके बाद उनकी शादी हुई।

Related News