सिंगर-टीवी शो होस्ट आदित्य नारायण आज 34 साल के हो गए हैं। वे बॉलीवुड के फेमस गायक उदित नारायण के बेटे हैं। हालाकिं उन्हें उनकी पिता की तरह शोहरत नहीं मिली लेकिन इस बात में कोई दोराहें नहीं है कि लेकिन आदित्य नारायण एक मल्टी-टैलेंटेड हैं।

आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं और आपको इस बारे में भी जानकारी देंगे कि वो प्रति एपिसोड कितने पैसे वसूलते हैं।

आदित्य नारायण की कुल संपत्ति

अब तक यानी जुलाई 2021 तक, यह अनुमान लगाया गया है कि आदित्य नारायण की कुल संपत्ति INR 7 करोड़ या उससे अधिक है, जिसे उन्होंने अपने काम के प्रति बहुत मेहनत और समर्पण के साथ अर्जित किया है। उनकी अधिकांश आय टीवी शो होस्ट के रूप में आती है। इसके अलावा सिंगिंग से भी वे पैसा कमाते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्य के हर महीने की कमाई 10 लाख है। वह एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख के आस पास पैसे लेते हैं।

घर: आदित्य नारायण अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं जिसमें मुंबई में उनकी खूबसूरत पत्नी श्वेता अग्रवाल और उनके माता-पिता, उदित और दीपा नारायण शामिल हैं। फिलहाल वह जिस घर में रहते हैं वह बेहद खूबसूरत और बड़ा है। इसके अलावा आदित्य के पास मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों में रियल स्टेट की काफी संपत्तियां हैं।

कारें: आदित्य के पास बहुत सारी शानदार कारें हैं जिनमें मर्सिडीज बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं। उनके पास कुछ बाइक भी हैं लेकिन उन्हें अक्सर अपनी कारों के साथ ही देखा जाता है।

Related News