इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस वर्तमान में बुडापेस्ट में कार्तिक आर्यन के साथ एक ऐड के लिए शूटिंग कर रही है। बैंग बैंग प्रसिद्धि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस ऐड को निर्देशित कर रहे हैं जो जल्द ही टीवी स्क्रीन हिट करने के लिए तैयार है। जैकलिन के लिए साल 2018 की शुरूआत काफी अच्छी रही। इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर 'रेस 3' में से सलमान खान के अपोजिट नजर आई।

जैकलिन सोशल मीडिया पर हमेशा ही अपनी फोटोज डालती है जो उनके फैंस को काफी पसंद आती है। लेकिन क्या आप जानते है कि वो हमेशा ही इतनी फीट और खूबसूरत कैसे नजर आती है। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको बताते उनके फीट रहने का राज।

1. एक इंटरव्यू में जैकलिन ने खुलासा किया कि वह अपने दिन की शुरूआत बहुत सारा पानी पीकर शुरू करती है। वह हर सुबह पानी पीने को अपनी खूबसूरत त्वचा और स्वास्थ्य का रहस्य मानती है।

2. जैकलिन हर सुबह नाश्ता करती है। उनका मानना है कि स्वस्थ नाश्ता एक फिटनेस लाइफस्टाइल के लिए महत्वपूर्ण है। वह नाश्ते के लिए अंडा, ग्रेनोला, बटर आदि का उपयाोग करती है।

3. जैकलिन शाम को सात या आठ बजे तक अपना डिनर कर लेती है। उनका मानना है कि ऐसा करना डिनर को पचाने के लिए अच्छा है और इसके साथ ही वजन घटाने के लिए भी अच्छा है।

4. अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह जीम भी जाती है। उन्होंने बताया कि " मैं दिन में कम से कम एक घंटे व्यायाम करती हूं।"

5. दोपहर के भोजन के लिए वह हल्का और स्वस्थ भोजन लेना पसंद करती है। इसलिए अपने सामान्य दोपहर के भोजन में बहुत सारे क्विनो, ब्राउन चावल, वेजी, सेम आदि लेती है। इसके साथ ही वो वेजिटेबल सूप पीना पसंद करती है।

6. वह एंटीऑक्सिडेंट्स के लिए संतरे जैसे बहुत सारे फल खाती है।

Related News