बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखती हैं। फैंस भी बिपाशा और उनके आने वाले बच्चे को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। बिपाशा के बेबी शावर पार्टी में टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारों ने शिरकत की थी। इसी बीच बिपाशा ने अपना एक बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपना एक बोल्ड फोटोशूट कराया है।

गोल्डन चादर लपेटे बिपाशा ने कराया बोल्ड फोटोशूट
प्रेग्नेंट होने के बावजूद उनकी बोल्डनेस बस देखते ही बन रही हैं। बिपाशा ने इस दौरान सिर्फ एक गोल्डन कलर की चादर जैसा कपड़ा लपेट कर फोटोशूट कराया है। इस दौरान उनके बेबी बंप को साफ देखा जा सकता है। तस्वीर में वो अपने हॉट लेग्स फ्लॉन्ट करती दिख रही है। अब तक इस फोटो को काफी बार देखा जा चुका है। फैंस कमेंट कर बिपाशा से उनकी प्रेग्नेंसी डेट पूछ रहे हैं।


बिपाशा बसु का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में मॉडलिंग से की थी। बिपाशा ने हिन्दी के अलावा तेलुगु, तमिल फिल्मों में भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस मूवी के लिए बिपाशा को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था, लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान फिल्म 'राज' से मिली थी। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर आई फिल्म 'अलोन' में देखा गया था।

Related News