टीवी प्रोड्यूसर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट का नाम कई कॉन्ट्रोवर्सीज से जुड़ चुका है। उन्होंने इन सबके बारे में खुलकर बात की है। साथ ही यह भी बताया कि वह दिवंगत टीवी ऐक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी को डेट कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुछ वक्त प्रत्युषा के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों का ब्रेकअप होने के बाद प्रत्युषा को पता चला था कि वह बाईसेक्शुअल हैं।


विकास गुप्ता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ऐसे शख्स हैं जिनके नाम के साथ कई कॉन्ट्रोवर्सीज जुड़ी हैं। विकास बताते हैं, प्रत्युषा को इस बारे में हमारे ब्रेकअप के बाद पता चला। हम कुछ ही वक्त के लिए साथ थे। ब्रेकअप की वजह यह थी कि कुछ लोगों ने उससे मेरी बुराई की थी। लेकिन मैं इसकी डिटेल में नहीं पड़ना चाहता क्योंकि वह अब इस दुनिया में नहीं है।

ब्रेकअप के बाद मैं उनसे बेहद नाराज था। एक बार उन्हें रोड पर देखकर मैंने अनदेखा कर दिया था। उन्होंने मुझे फोन करके पूछा कि वह ऐसा कैसे कर सकते हैं। मैं प्रत्युषा को पसंद करता था। मैं उनके साथ एक बड़ा प्रॉजेक्ट करना चाहता था।

Related News