रियलिटी शो Bigg Boss 15 के दरवाजे इस साल अक्टूबर के आसपास खुलने की उम्मीदें बनने लगी हैं। शो में इन सेलेब्रिटी कपल्स के साथ कुछ आम जोड़ियां भी होंगी। सलमान खान इस शो पर लोकप्रियता पाने के लिए इस इस बार खास करेंगे।

बिग बॉस 15 के इस साल कपल्स स्पेशल होने की खबर लीक होते ही इसे बनाने वाली कंपनी एंडेमॉल शाइन इंडिया के अधिकारियों के पास उन कलाकारों के फोन आने शुरू हो चुके हैं जिनकी हाल ही में शादियां हुई हैं।

शो में नए नवेले कपल्स के अलावा कुछ कपल्स उम्रदराज जोड़ियों के भी होंगे और साथ ही कुछ ऐसी जोड़ियां भी तलाशी जा रही हैं जिनके नाते कुछ साल के रिश्तों क बाद टूट गए।

खबरों के मुताबिक इस सीजन में 10 सेलेब्रिटी जोड़ियों के साथ पांच आम लोगों से चुनी गई जोड़ियां होंगी। कुल 30 लोगों का चुनाव किया जाएगा। इनमें से कितनी जोड़ियां पहली बार में ही अंदर चली जाएंगी और कितनी जोड़ियां बीच बीच में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर बिग बॉस में प्रवेश करेंगी, इस बारे में शो की क्रिएटिव टीम लगातार सोच विचार कर रही है।

Related News