Bigg Boss 13: पारस की हरकतों से बाज आ कर आकांशा ने किया पारस के साथ ब्रेकअप!
पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने उनके साथ ब्रेकअप करने का फैसला किया है। पारस और आकांक्षा की लव लाइफ उस समय से चर्चा में हैं, जब से उन्होंने शो में माहिरा शर्मा के साथ नजदीकियां बढ़ाना शुरू किया है। अब तक, आकांक्षा ने पारस-माहिरा की हरकतों को नजरअंदाज किया था और तब भी पारस को सपोर्ट कर रही थी।
हालाँकि, एक timesofindia.com एक्सक्लूसिव के अनुसार हाल ही के वीकेंड का वार एपिसोड के बाद सब बदल गया है। एपिसोड में पारस ने शो के होस्ट सलमान खान से कहा कि वह आकांक्षा के साथ ब्रेकअप करना चाहते हैं। ये सब सुन कर आकांशा को काफी दुःख हुआ और उन्होंने पारस के साथ रिलेशन को ब्रेक करना का फैसला किया।
आकांक्षा की एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि वीकेंड एपिसोड देखने के बाद वह बहुत आहत हुई। पारस ने जिस तरह से शो में उनके बारे में बताया वो सब सुन कर आकांशा को काफी निराशा हुई।
वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, होस्ट सलमान खान ने पारस और आकांक्षा के बारे में कुछ खुलासे किए। उन्होंने बताया की कैसे आकांशा उनके किराए का भुगतान करने से लेकर उनकी माँ को पैसे भेजने तक, और उनके बॉस के घर में रहने के दौरान सब कुछ संभाल रही हैं। उन्होंने पारस को भी उसकी गलती न मानने के लिए नसीहत दी। सलमान ने सप्ताहांत में माहिरा को चेतावनी भी दी कि पारस अभी भी आकांक्षा के साथ रिश्ते में हैं।