भारती सिंह एक कॉमेडियन है जो लाखों करोड़ों लोगों को गुदगुदाती है। आज वे किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने परिश्रम के दम पर ही आज ये मुकाम हासिल किया है। भारती सिंह को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। हाल ही में भारती सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में कुछ खुलासे किए हैं, जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो गया।


भारती सिंह ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े हुए कई राज बताए हैं जिनके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं होगी। भारती सिंह कठिन संघर्षों के बाद कामयाबी पाने में सफल हो पाईं हैं और कॉमेडियन की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं।

दरअसल, भारती सिंह हाल ही में मनीष पॉल के एक नए शो में बतौर गेस्ट पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े हुए बहुत से खुलासे किये हैं। भारती सिंह ने बताया कि वह शोज में अपनी मां के साथ जाया करती थीं।

उन्होंने कहा कि “मेरी मां मेरे साथ शोज में जाती थीं। लोग कहते थे कि आंटी चिंता मत करिए, हम आपका ध्यान रखेंगे। मुझे मॉडर्न चीजों के बारे में बहुत कम जानकारी थी। किसी ने मेरी कमर पर हाथ रगड़ा, मुझे नहीं पता चला कि यह लड़कियों के लिए गलत तरह से छूना माना जाता है।

उन्होंने बताया कि “जो कॉर्डिनेटर्स जो आपको पैसे देते हैं, आपके कमर पर हाथ रगड़ते थे। मैं जानती हूं कि यह अच्छी फीलिंग नहीं होती, लेकिन वह मेरे अंकल समान हैं। वह गलत नहीं हो सकते, मुझे लगता था कि मैं गलत हूं और वह सही हैं। मैं उस समय नहीं जानती थी कि यह चीजें खराब होती हैं।

भारती सिंह ने आगे बताया कि “भगवान ने हर महिला को एक पावर दी है, जिसमें वह समझ सकती है कि सामने वाले इंसान की इंटेंशन क्या है? जब किसी के इरादे ठीक नहीं लगते हैं तो महिला को पता चल जाता है। मुझे अब लगता है कि मैं बेवकूफ हूं, जो इन चीजों को समझती ही नहीं थी।”


आगे भारती सिंह ने बताया कि “उस समय के दौरान करियर के शुरुआत में मुझे इसके खिलाफ बोलने की मेरे अंदर हिम्मत नहीं थी। उन्होंने कहा कि मैं अब अपने बारे में आवाज उठाना जानती हूं। अपनी बॉडी के लिए लड़ाई करना जानती हूँ। लड़ाई करने की मेरे अंदर हिम्मत आ गई है।

Related News