आज कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल प्ले करने वाली मुनमुन दत्ता का जन्मदिन है. बता दे की, बबीता जी शो में अपने ग्लैमरस लुक की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। असल जिंदगी में भी मुनमुन दत्ता अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो इंस्टाग्राम पर काफी पसंद की जाती हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीता जी का रोल प्ले करने वाली मुनमुन दत्ता का आज जन्मदिन है. मुनमुन का जन्म 28 सितंबर 1987 को हुआ था। मुनमुन अपने ग्लैमरस लुक से सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती हैं। एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता हमेशा अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

मुनमुन तब चर्चा में आईं जब उन्होंने एक वीडियो में जातिवादी टिप्पणी का इस्तेमाल किया, जिसके बाद मुनमुन दत्ता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। 34 साल की मुनमुन इन दिनों अपने को-स्टार राज अनादकट को डेट कर रही हैं।

इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। मुनमुन का रोल बाकी रोल्स से ज्यादा स्टाइलिश है। मुनमुन दत्ता ने शो से पहले शाहरुख खान के साथ एक विज्ञापन में काम किया था। विज्ञापन में शाहरुख खान ने एक मरीज की भूमिका निभाई थी और मुनमुन उस विज्ञापन में एक नर्स की भूमिका में दिखाई दी थीं।

Related News