देश के कई हिस्सों में सिनेमाघरों के शत-प्रतिशत खुलने के बाद से कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म डॉक्टर जी की डेट का भी ऐलान कर दिया है।

आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी 17 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के डॉक्टर की भूमिका में हैं। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दोनों कलाकार व्हाइट ब्लेजर में नजर आ रहे हैं. आयुष्मान ने लिखा, '17 जून 2022 को थिएटर में अपना अपॉइंटमेंट बुक करें। मैं, शेफाली शाह और रकुलप्रीत डॉक्टर जी के लिए आ रहे हैं।

डॉक्टर जी कॉलेज कैंपस ड्रामा कॉमेडी होगी। आयुष्मान और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी पहली बार फिल्म में नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप कर रही हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना के किरदार का नाम डॉ. उदय गुप्ता होंगे। वहीं रकुल प्रीत सिंह उनकी सीनियर डॉक्टर फातिमा की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग भोपाल, प्रयागराज में हुई है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना डॉक्टर जी के अलावा चंडीगढ़ करे आशिकी में भी काम करने वाले हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं।

इसके अलावा आयुष्मान खुरा अभिनव सिन्हा की फिल्म 'अनेक' में भी काम करेंगे। आयुष्मान ने 'अनेक' की शूटिंग पूरी कर ली है। आयुष्मान ने इससे पहले अनुभव सिन्हा के साथ फिल्म आर्टिकल 15 में काम किया था।

Related News