इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड उद्योग हमेशा ही हर त्यौहार को बड़े ही उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आते है। कुछ ऐसा ही रक्षबंधन के त्यौहार पर भी नजर आया। बॉलीवुड के फैमिलीस भी इस त्यौहार को अपने अलग अंदाज में इसे मनाते हुए नजर आए।

बॉलीवुड का बड़ा परिवार कपूर परिवार भी इस मौके पर एक साथ नजर आया। जी हां, हम बात कर रहे है बोनी कपूर के परिवार की जिसे राखी के मौके पर एक साथ देखा गया।

राखी के इस खास मौके पर जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और पिता बोनी कपूर को शाम को उनके चाचा के घर देखा गया। सारा कपूर परिवार संजय कपूर के घर एक साथ नजर आया। वहीं बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर भी बहन अंशुला कपूर के साथ संजय कपूर के घर पर नजर आए।

आप नीचे दी गई फोटोज में देख सकते हो कि जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर और सान्या कपूर अपने भाइयों के साथ नजर आ रही है। इन फोटोज में सारे भाई एक साथ बड़े ही खुश नजर आ रहे है।

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने रक्षाबंधन के त्यौहार पर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की और अपने फैंस को शुभकामनाएं दी।

Related News