बॉलीवुड में प्यार और ब्रेकअप का हवा तो चलता रहता है लेकिन बात करे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ पिछले 3 सालों से रिश्ते में हैं, और अक्सर ये एक साथ स्पॉट होते रहते हैं, लेकिन हाल में खबर आई ही कि अर्जुन कपूर अब मलाइका के पड़ोसी बन गए है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर ने बांद्रा वेस्ट में वहीं पर एक घर खरीदा जहां मलाइका अरोड़ा का घर है, कहा जा रहा है 25 मंजिल की इस बिल्डिंग में एक स्काईविला अर्जुन कपूर ने भी बुक कराया है।

अर्जुन कपूर के इस नए घर की कीमत मीडिया में 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है, जो सभी लग्जरी सुख सुविधाओं से लैस,हालांकि अर्जुन कपूर ने इस बारे में खुद कोई जानकारी नहीं दी है,अर्जुन कपूर की सरदार का ग्रैंडसन रिलीज हुई है जिसकी काफी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

Related News