द कपिल शर्मा शो हमेशा से ही लोगों का फेवरेट रहा है। ये शो हमेशा दर्शकों को गुदगुदाता रहा है। इस शो के हर एक कलाकार को लोग बेहद पसंद करते हैं। इसके अलावा शो की जज अर्चना पुरन सिंह भी काफी चर्चा में रहती है।

क्या आपको पता है कपिल के शो में जज की कुर्सी पर बैठ कर ठहाके लगाने वाली अर्चना पूरन सिंह कितनी फीस लेती है? अगर आप यह जान लेंगे तो आपको भी हैरानी होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें एक शो में हंसने के लिए ही 10 लाख रुपए मिलते हैं। अर्चना इतनी मोटी रकम चार्ज करती हैं।

अर्चना पूरन सिंह का साल 2021 में नेट वर्थ 220 करोड़ रूपए है। उनके पास मुंबई के मड आइलैंड में एक आलिशान बंगला भी है। टीवी की दुनिया में उन्होंने कदम साल 1993 में वाह क्या सीन है से की थी। उनका यह शो सुपरहिट रहा और फिर उन्होंने जाने भी दो पारो, श्रीमान -श्रीमती शोज़ भी किया।

Related News