इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अरबाज खान इन दिनों एक लड़की के साथ नजर आते रहते है। कुछ समय पहले वो एक लड़की के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आये थे और अब फिर उसी लड़की के साथ अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री की बर्थडे पार्टी में पहुंचे।

आपको बता दें, अतुल का बर्थडे 8 जुलाई को था। अतुल, सलमान-अरबाज और सोहेल की बहन अलवीरा के पति हैं। वहीं अब अरबाज और उनकी गर्लफ्रेंड तस्वीरें वायरल हो रही है। दोनों को कई मौको पर साथ देखा जाता है। पार्टी में सलमान की मम्मी सलमा खान भी पहुंचीं। अतुल, सलमा खान को गाड़ी तक लेकर जाते हुए।

वहीं आपको बता दे, हाल ही में अरबाज खान का नाम आईपीएल सट्टेबाजी में आया है। मुंबई पुलिस ने उनको समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद उन्होंने आईपीएल में सट्टेबाजी की बात कबूल की है। पुलिस अब आने की करवाई कर रही है। अरबाज का नाम सट्टेबाजी में आने के बाद बॉलीवुड में हलचल मच गई थी। कहा जा रहा था कि मलाइका ने अरबाज से इसी वजह से तलाक लिया था।

Related News