विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में एक नन्ही परी के माता पिता बने हैं। मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा पहली बार सामने आई। बेटी के जन्म के बाद उनकी पहली झलका का सभी को बेसब्री से इंतजार था।

उनके बाहर निकलते ही पैपराजी उन्हें कैप्चर करने लगे। वे अपने चेकअप के लिए गई थी। जब वे क्लिनिक से बाहर आई तो पैपराजी उन्हें कैप्चर करने लगे। उन्होंने पोज भी दिया और पैपराजी को धन्यवाद भी दिया।


उन्होंने अपनी बेटी की फोटो क्लिक ना करने के लिए भी पैपराजी को कहा था। फोटोग्राफरों को विशेष अनुरोध करते हुए अनुष्का और विराट ने लिखा, "हमें इतने सालों तक इस कदर प्यार करते रहने के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया। खुशी के इन पलों का आप सभी के साथ जश्न मनाते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। मगर अभिभावक के तौर पर हम आप सभी से एक बेहद साधारण-सी गुजारिश करना चाहते हैं। हम अपनी बच्ची की प्राइवेसी को सुरक्षित रखना चाहते हैं जिसके लिए हमें आपकी मदद‌ और सहयोग की जरूरत है। "

इसी के कारण अनुष्का उनके सामने आई और उन्हें थैंक्यू भी कहा। अनुष्का और विराट अपनी बेटी के जन्म के बाद बहुत खुश हैं।

Related News