अंबानी परिवार में एक बार फिर शादी की शहनाई बज रही है। पिछले दिनों मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के बाद अब बेटे आकाश की शादी इन दिनों सबके चर्चा का विषय बनी हुई है। आकाश की शादी 9 मार्च को श्लोका मेहता से बड़ी धूम - धाम से संपन्न हो गयी है। इसके बाद अब कल मौका था , आकाश के रिसेप्शन पार्टी का जो बीती रात मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में किया गया। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार ख़ुशी और जश्न को एन्जॉय करता हुआ नज़र आ रहा था वहीं रिसेप्शन पार्टी के मोके पर बॉलीवुड के कई सितारे भी मौजूद रहे, रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन , बोनी कपूर, सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, एकता कपूर , जीतेंद्र , मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, लेखक प्रसून जोशी , विधू विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी अपनी फैमिली के साथ नज़र आए।

- रिसेप्शन पार्टी में नीता अम्बानी, ईशा उनके पति , श्लोका और आकाश ने एक साथ मिडिया को कुछ इस तरह पोज दिया।

- इस मोके पर सोनाली बेंद्रे भी रेड कलर के सूट में गॉर्जियस लग रही थी।

- बच्चन फैमली भी इस फंक्शन में नज़र आयी। अभिषेक इस पार्टी में बेटी आराध्या और ऐश के साथ नज़र आए।

- एक्ट्रेस इस पार्टी में लाइट क्रीमी कलर की ड्रेस में सूंदर लग रही थी।

- एक्शन अक्षय कुमार, रेखा और ट्विंकल खन्ना रिसेप्शन में एक साथ दिखाई दिए थे। इसके साथ ही रेखा ने भी अक्षय के साथ ही एंट्री की थी।

- मलाइका अरोड़ा इस दौरान गोल्डल लहंगे में हॉट और सेक्सी लग रही थी इसी दौरान एक्टर अर्जुन कपूर भी नज़र आए।

- एक्टर शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ उन्होंने एंट्री ली।

- इस मोके पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी एक साथ नज़र आए।

Related News