इस बार होली के दिन सुपरस्टार अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर शौर्य और बलिदान का रंग चढ़ाते नजर आएंगे। जी हां, हम अक्षय कुमार की मूवी केसरी की बात कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म केसरी की कहानी सच्ची घटना पर आधारित सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। सारागढ़ी की लड़ाई को दुनिया के पांच सबसे बड़ी युद्ध की घटनाओं में दूसरा स्थान मिला है।

अनुराग सिंह निर्देशित ये फिल्म भारतीय जांबाजों के वीरता और साहस की कहानी है। सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित फिल्म केसरी में अक्षय कुमार की टैग लाइन आज मेरी पगड़ी भी केसरी, जो बहेगा वो लहू भी केसरी और मेरा जवाब भी केसरी बहुत पहले से ही लोगों के जुबांन पर बना हुआ है। फिल्म केसरी में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा ने काम किया है।

पहले दिन के कलेक्शन का अनुमान

केसरी को बनाने में करीब 80 करोड़ रूपए खर्च हुए है। इस फिल्म को देशभर के सिनेमाघरों में करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म विश्लेषकों का मानना है कि इस मूवी को पहले दिन 28 से 30 करोड़ रूपए का कलेक्शन मिल सकता है। चूंकि यह मूवी होली के दिन रिलीज होगी। चूंकि भारत के ज़्यादातर शहरों में दोपहर तक होली खेली जाती है तो सुबह के शो में फुटफॉल कम हो सकता है लेकिन फिल्म को छुट्टी का फायदा मिलेगा।

फिल्म केसरी की कहानी


12 सितम्बर 1897 को अंग्रेजों और अफगानी कबालियों के बीच सारागढ़ी का जंग हुआ था। उन दिनों ब्रिटीश आर्मी की रेजिमेंट में सारागढ़ी फोर्ट पर केवल 21 सिख तैनात थे इन 21 सिखों पर 10000 अफगान सैनिकों ने हमला कर दिया। सारागढ़ी जंग को सैन्य इतिहास के सबसे महान युद्धों में से एक माना जाता है। सिख सैनिक हर साल इस युद्ध में 12 सितंबर को सारगढ़ी दिवस मनाते हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभा रहे हैं।

गौरतलब है कि साल 2019 में फिल्म केसरी अक्षय कुमार की पहली मूवी है। साल 2018 में रजनीकांत की मूवी 2.0 में अक्षय कुमार रजनीकांत के साथ थे। पहले दिन मूवी 2.0 में 20 करोड़ 25 लाख रूपए का कलेक्शन मिला था।

Related News