अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म गोल्ड को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली है जिसका सबको बहुत इंतजार है। अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'गोल्ड' के साथ दर्शकों को ओलंपिक में भारत को मिले पहले स्वर्ण पदक की कहानी बताने के लिए तैयार हैं।

अक्षय कुमार की गोल्ड फिल्म के रिलीज से पहले आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे है जिनके बारे में आप नहीं जानते होगें।

अक्षय कुमार का असली नाम "राजीव हरि ओम भाटिया" है। अक्षय कुमार ने लगभग सौ हिंदी फिल्में की हैं और उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता समेत कई पुरस्कार जीते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बॉक्स ऑफिस इंडिया ने अक्षय कुमार को भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल अभिनेताओं में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया है।

अभिनय के अलावा अक्षय कुमार ने स्टंट अभिनेता के रूप में काम किया है। उन्होंने अपनी कई फिल्मों में कई खतरनाक स्टंट खुद किए हैं।

2014 में अक्षय कुमार ने टीवी रियल्टी शो डेयर 2 डांस लॉन्च किया। रिपोर्ट के मुताबिक वह दुनिया के दसवें सबसे ज्यादा भुगतान करने वाला अभिनेता है।

रूस्तम में जबरदस्त अभिनय के बाद वह अपनी आगामी फिल्म गोल्ड के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

गोल्ड रीमा कागी द्वारा निर्देशित एक आगामी ऐतिहासिक खेल नाटक फिल्म है और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। अक्षय कुमार के साथ, मौनी रॉय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह, अमित साध, सनी कौशल फिल्म में हैं।

यह फिल्म भारतीय हॉकी के स्वर्ण युग पर केंद्रित है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर 2016 में अपने मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार ने की थी।

फिल्म के कुछ हिस्सों को पंजाब के एक शहर धारीवाल न्यू एगर्टन वूलन मिल्स में शूट किया गया था। 10 दिसंबर 2017 को अक्षय कुमार ने घोषणा की कि गोल्ड की फिल्मिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फिल्म का पहला टीज 5 फरवरी, 2018 को लॉन्च किया गया था।

Related News