अक्षय कुमार ने एक से बढ़ कर एक कई फ़िल्में दी है। उनकी साल में कई फिल्में रिलीज होती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों को रिजेक्ट किया है। आज हम आपको उन्ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बाजीगर
शाहरुख खान के रोल का ऑफर सबसे पहले अक्षय कुमार के पास ही आया था। लेकिन अक्षय कुमार ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। ये फिल्म पर्दे पर काफी हिट साबित हुई थी।

रेस
अक्षय कुमार ने अब्बास मस्तान की रेस का ऑफर ठुकराया था। फिर इसके बाद सैफ अली खान को फिल्म का ऑफर मिला था।

भाग मिल्खा भाग
आपको शायद जानकारी ना हो कि भाग मिल्खा भाग फिल्म भी अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी। अक्षय कुमार को इस फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पसंद आई थी और इसके बाद इस फिल्म का ऑफर फरहान अख्तर को मिला।

हॉलीवुड फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अक्षय कुमार को ड्वेन जॉनसन के अपोजिट फिल्म मिली थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म का ऑफर भी ठुकरा दिया था।

Related News