इंटरनेट डेस्क| अक्षय कुमार जल्दी ही अपनी आगामी फिल्म गोल्ड के साथ सिनेमाघरों में नजर आने वाले है। अक्षय कुमार की आगामी फिल्म गोल्ड सच्ची घटनाओं पर आधारित है। अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड स्वतंत्र भारत में हॉकी में पहला गोल्ड लाने पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार तपन दास के किरदार में नजर आएंगे, जो देश को ओलंपिक में स्वर्णपदक दिलाने के लिए काफी संघर्ष करता है।

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म गोल्ड की तुलना शाहरूख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से की जा रही है। 2007 में शाहरुख खान की स्पोर्ट्स फिल्म भारतीय महिलाओं की राष्ट्रीय फील्ड-हॉकी टीम के बारे में एक काल्पनिक कहानी थी, जो 2002 राष्ट्रमंडल खेलों में टीम की जीत से प्रेरित थी।

चक दे इण्डिया से तुलना के बारे में बात करते हुए अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा कि "सबकुछ एक प्रतियोगिता होगी। मेरे लिए, यह एक अच्छी फिल्म करने के बारे में है। चक दे इण्डिया एक अलग कहानी थी, गोल्ड अलग है। गोल्ड को चक दे इण्डिया फिल्म के साथ सोचने या प्रतिस्पर्धा करना बेकार है। दोनो फिल्मों की तुलना न करें, दोनों अलग है। "

रीमा कागी द्वारा निर्देशित गोल्ड, एक सहायक प्रबंधक तपन दास (अक्षय द्वारा निभाई) की कहानी है जो नव-स्वतंत्र भारत के लिए स्वर्ण पदक पाने का सपना देखता है।

अभिनेता ने कहा कि वह शुरुआत में गोल्ड की कहानी से अनजान थे लेकिन जब कगी ने फिल्म की कहानी उन्हें सुनाई तो उन्हें पसंद आई।

उन्होंने कहा कि " रीमा एक बहुत ही अच्छी निर्देशक है। उसने स्पोर्ट्स की हर चीज को बहुत अच्छी तरह से संभाला है। मैं उनकी सराहना करती हूं। 1936 और 1948 की अवधि के दौरान दर्शकों को ले जाने के लिए यह एक कठिन फिल्म है, उसके बाद 1947 और 1948 की चीजों को दिखाना सच में कठिन है। उस युग की एक फिल्म बनाने के लिए एक बहुत मुश्किल काम है। "

अपने चरित्र के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि "वह एक विवादास्पद लडक़ा है जो शराब पीता है और धोखाधड़ी करता है। लेकिन एक साल के भीतर वो 11 लोगों को एक साथ लाता है। एक टीम बनाता है और ओलंपिक के लिए जाता है और स्वर्ण पदक जीतकर लाता है। "

फिल्म में अमित साध, कुणाल कपूर और विनीत सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में मौनी रॉय अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाएंगी। यह उनकी बॉलीवुड की डेब्यू फिल्म है।

Related News