अजय देवगन और काजोल की बड़ी बेटी न्यासा देवगन बेहद ही खूबसूरत हैं। उन्हें बीती रात एक रेस्तरां में देखा गया जब वह एक दोस्त के साथ डिनर के लिए बाहर निकली। उन्होंने एक सफेद शॉर्ट ड्रेस पहनी थी और वह बहुत ही कूल और गॉर्जियस लग रही थी। लेकिन नेटिज़न्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा कि वह इतनी गोरी कैसे हो गई? खैर, यह पहली बार नहीं है जब न्यासा ट्रोल रडार पर है, इससे पहले भी उन्हें अपनी पसंद के कपड़े पहनने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

सिर्फ न्यासा ही नहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी हमेशा इंटरनेट पर छाई रहती है और उन्हें कई बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। सुपरस्टार की बेटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुछ आलोचनाओं को साझा करते हुए पूछा कि उसने ऐसा क्या किया है जिस से लोग उसे नफरत करते हैं।

न्यासा ने सिंगापुर में अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्हें अपने दोस्तों के साथ घूमना फिरना बेहद ही पसंद है। अपने पापा अजय देवगन के बेहद करीब हैं। वे सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं।

Related News