ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन दशकों पहले से फिल्म निर्देशक मणिरत्नम के साथ काम कर रही हैं। मणिरत्नम के निर्देशन में ऐश्वर्या ने तमिल और हिंदी में कई यादगार फिल्में दी हैं।
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन उनके साथ एक बार फिर से एक पीरियड ड्रामा पर काम करने को तैयार हैं। हांलाकि सिनेप्रेमियों ने ऐश्वर्या राय बच्चन को इस अवतार में पहले कभी नहीं देखा है।

दरअसल यह कहानी एक चोल राजा उदय के इर्द-गिर्द घूमता है। इस मूवी में ऐश की भूमिका एक ऐसी पत्नी की है, जो खुद को सर्वश्रेष्ठ दिखाने के लिए राजा के खिलाफ कुटिल योजना बनाती है। यह देखना मजेदार होगा कि ऐश्वर्या राय बच्चन इस किरदार में कितनी दमदार भूमिका निभाती हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक, ऐश्वर्या इन दिनों अपने ससुर बिग बी से नाराज़ चल रही हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, ऐश्वर्या इस बात से खुश नहीं हैं कि बिग बी इमरान हाश्मी के साथ काम कर रहे हैं। क्योंकि इमरान हाशमी ने एक बार ऐश्वर्या को प्लास्टिक कहा था।

रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित फिल्म “चेहरे” एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसमें इमरान और अमिताभ के अलावा अन्नू कपूर भी नजर आएंगे। गौरतलब है कि चैट शो कॉफी विद करण पर इमरान ने ऐश्वर्या को प्लास्टिक बुला दिया था। इसके बाद ऐश्वर्या ने एक बार टॉक शो में इसके ऊपर चुटकी भी ली थी। जब ऐश्वर्या से उनके लिए की गई सबसे बुरी टिपण्णी के बारे में पूछा गया तब उन्होंने तुरंत जवाब दिया-मैं फेक और प्लास्टिक हूं।

Related News