इंटरनेट डेस्क| अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो, उमराव जान या गुरु जैसी फिल्मों में एक दूसरे के साथ स्क्रीन पर जादू चलाया है। भले ही इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा ख़ास प्रदर्शन नहीं किया हो लेकिन दर्शकों को इन दोनों की केमिस्ट्री पसंद आई है। हालाँकि कई साल से यह जोड़ी स्क्रीन पर साथ में नजर नहीं आई है और दर्शक इनको साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। लेकिन हालिया जानकारी के अनुसार जल्द ही दर्शकों का यह इंजतार खत्म हो सकता है।

अभिषेक और ऐश्वर्या, जिन्हें आखिरी बार 2010 में फिल्म 'रावण' में साथ देखा गया था,8 साल के बाद फैंटम फिल्म्स की 'गुलाब जामुन' के लिए एक साथ काम करने जा रहे है। जानकारी के मुताबिक यह एक ड्रामा और कॉमेडी फिल्म है। हालाँकि फिल्म में इन दोनों के रोल के लिए पहले अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से संपर्क किया गया था लेकिन दोनों ने ही इसके लिए मना कर दिया।

कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऐश्वर्या ने इस बात की पुष्टि भी की थी कि फैंटम के अनुराग कश्यप ने इस फिल्म के लिए उनसे और अभिषेक से सम्पर्क किया है और उन्हें इसकी स्क्रिप्ट भी सुनाई गई है। उस समय अभिषेक भी कहा था कि इसके लिए अनुराग से बात चल रही है। चूँकि स्क्रिप्ट को पूरा होने में समय लग रहा था इसलिए इन दोनों ने ही उस समय इसके सहमति नहीं दी थी।

हालाँकि बाद में स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद दोनों ने ही फिल्म के लिए हां कर दी है। हालाँकि अब इनके बीच फीस और डेट्स को लेकर बातचीत चल रही है। इनको फाइनल होते ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी।

गुलाब जामुन के अलावा ऐश्वर्या और अभिषेक से निर्माता शैलेश आर. सिंह की कॉप ड्रामा के लिए भी सम्पर्क किया गया है। इस फिल्म की कहानी शादीशुदा दो आईपीएस ऑफिसर के जीवन पर आधारित है।

अगर ऐश्वर्या रॉय की बात करें तो ऐश जल्द ही अतुल मांजेरकर की फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आएगी जिसमें उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म 3 अगस्त 2018 को रिलीज़ होगी।

Related News