इंटरनेट डेस्क |हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन अपनी बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई। ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या संग पेर‍िस के लिए रवाना हो गई हैं। ऐश्वर्या कही भी जाती हैं तो अपनी बेटी को साथ लेकर जाती है। सीधे शब्दों में कहे तो साये की तरह अपनी बेटी को ऐश्वर्या साथ रखती है।एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन सबसे ज्यादा जो बात गौर करने वाली रही वो ये कि ऐश्वर्या ने माथे पर लाल रंग का स‍िंदूर लगा रखा था। वहींऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या प‍िंक जैकेट और ब्लू जींस में द‍िखाइ दीं। हाल ही में ऐश्वर्या रॉय फैमिली के साथ अंबानी की पार्टी में नजर आई थीं। गोल्डन लुक में ऐश्वर्या राय का लुक सोशल मीड‍िया पर छाया रहा था। जिसमे वो काफी खूबसूरत लग रही थी।आपको बता दें, ऐश्वर्या की फन्ने खां फिल्म आ रही है। इस फिल्म की हाल ही शूटिंग खत्म हुई है। फिल्म में ऐश्वर्या म्यूजीश‍ियन का किरदार न‍िभा रही हैं। इस फिल्म अनिल कपूर भी उनके साथ नजर आएंगे। फिल्म में अनिल, ऐश्वर्या के अलावा राजकुमार राव भी साथ काम कर रहे हैं।

Related News