इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। यह इस फिल्म के साथ वो बॉलीवुड की फिल्मों में दो साल के नजर आएंगी। इस फिल्म की अभी शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है।सलमान खान के साथ भारत में काम करने के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में बनी हुई है। इन दिनों अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा अमेरिकन रैपर निक जोनस के साथ चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों को पिछले कुछ समय से बहुत बार एक साथ देखा गया है और दोनों को ज्यादा से ज्याद टाइम साथ में स्पेंड करते हुए देखा जा रहा है। इससे प्रियंका को निक के साथ न्यूयॉर्क में देखा गया था। इसके बाद दोनों को हाल ही भारत के सबसे बड़े बिजनेसमेन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई में साथ में देखा गया था। इस पार्टी में दोनो ही एक दूसरे के हाथ थामें नजर आए। जहां प्रियंका निक को गाइड भी करती नजर आई। बॉलीवुड में ही नहीं इन दिनों प्रियंका हॉलीवुड में बेहद ज्याद चर्चा में है।

प्रियंका अपने सोशल साइट से समय समय पर खूबसूरत फोटों और लोकेशन शेयर करती रहती है, जिससे उनके फैंस को उनके बारे में जानकारी मिलती रहती है। 18 जुलाई को अभिनेत्री का जन्मदिन है। ऐसे में उनके लाखों फेंस उनके जन्मदिन पर कुछ अलग होने को लेकर काफी उत्सुक है।

अभिनेत्री के कथित बॉयफ्रेंड निक जोनस भी प्रियंका के इस जन्मदिन को बेहद खास बनाना चाहते है और इसके लिए वो तैयारियों में जुटे हुए है।निक लंबे समय से एक वेकेशन प्लान कर रहे थे और प्रियंका के जन्मदिन से बेहतर कोई और मौका हो ही नहीं सकता। सूत्रों की मानें तो निक ने प्रियंका का जन्मदिन मनाने के लिए खास जगह या लोकेशन भी चुन ली है। अंदाजे लगाए जा रहे है कि प्रियंका के बर्थडे के खास दिन पर यह कपल सगाई भी कर सकता है।

Related News