इंटरनेट डेस्क| संजय दत्त की बोयपिक फ़िल्म संजू बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म से संजय दत्त का नाम तो सुर्खियों में आ ही गया है। अब इसके बाद खुद संजय दत्त बड़े पर्दे पर कई सारी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। संजू के बाद संजय दत्त का करियर रफ्तार पकड़ रहा है। कई सारी बड़ी फिल्मों के ऑफर संजय दत्त को मिले। आपतो संजय की दत्त की आने वाली उन पांच फिल्मों के बारे में बता रहे है जिनमें संजय दत्त का अलग-अलग अंदाज देखने को मिलेगा। जानते हैं फिल्मों के बारे में अधिक जानकारी-

संजय दत्त की लास्ट फिल्म भूमि थी। इसके बाद उनकी अभी तक कोई बड़ी फिल्म नहीं आई। अब लगातार वो कई सारी फिल्मों में काम करते दिखेंगे। संजय कई दिलचस्प फ़िल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाते हुए नज़र आने वाले हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो फ़िल्म निर्माण पर भी फोकस कर रहे है।

साहेब बीवी और गैंगस्टर 3- तिग्मांशु धूलिया की इस फिल्म में संजय दत्त गैंगस्टर का रोल प्ले करते नजर आएंगे। इसके अलावा जिम्मी शेरगिल साहेब का और माही गिल बीबी का किरदार अदा करेगी। साथ ही फिल्म में चित्रांगदा सिंह, कबीर बेदी, सोहा अली ख़ान, दीपक तिजोरी जैसे कलाकार भी काम कर रहे है। यह फिल्म इसी महीने 27 तारीख़ को रिलीज़ होने जा रही है।

शमशेरा- इस फिल्म में रणबीर कपूर और संजय दत्त दोनों एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। हाल ही में रणबीर कपूर ने संजू में संजय दत्त का रोल प्ले किया है। इसके जरिए रणबीर को एक अलग पहचान मिली है। दर्शकों के लिए रील लाइफ और रियल लाइफ संजू को एक साथ देखना मजेदार होगा। यह फिल्म 31 जुलाई को ईद के मौके पर 2020 में रिलीज होगी।कलंक- यह संजय दत्त के करियर की अहम फिल्म है। इसमें संजय दत्त के अलावा वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और कुणाल खेमू मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म की जो खास बात है वो यह है कि इसमें माधुरी दीक्षित भी अहम किरदार में होंगी। संजय दत्त और माधुरी लंबे समय बाद एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। इनके अलावा संजय दत्त तोरबाज़, पानीपत और प्रस्थानम भी नजर आने वाले है।

Related News