इंटरनेट डेस्क |रणबीर कपूर के जीवन की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है संजू। इसके रिलीज के बाद कपूर फैमिली को रणबीर कपूर पर गर्व है। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की खूब तारीफें हो रही है। रणबीर कपूर ने संजय दत्त के रोल को बखूबी निभाया और अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। फिल्म ने साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने पिता का फर्ज निभाते हुए मौके पर चौका मारा है। खुशी के माहौल में ऋषि कपूर ने अपने बेटे को शादी करने के लिए कह दिया है।सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने रणबीर और उनके बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होनें लिखा कि ये दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। तुम दोनों शादी के बारे में अब क्या सोचते हो। तुम दोनों अब शादी कर लो। शादी करने का समय हो गया है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम कर रहे है। वे फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अमिताभ बच्चन है।इस फिल्म से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चाएं शुरू हुई है। ये दोनों फिल्म की शूटिंग के बीच समय निकालकर अक्सर डिनर डेट पर साथ देखे जाते थे। इसके बाद हाल ही में दोनों को अंबानी परिवार के फंक्शन में भी साथ देखा गया। रणबीर और आलिया भट्ट का करियर इन दिनों बुलंदियां छू रहा है। कुछ समय पहले ही आलिया की राजी फिल्म रिलीज हुई जिसने 200 करोड़ से भी अधिक की कमाई की। इसके बाद रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए। अब देखना यह होगा कि रणबीर कपूर किससे शादी करते हैं।


Related News