पटौदी खानदान में जन्मीं सोहा अली खान का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को हुआ था। इस साल सोहा अपना 41वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। सोहा अली खान, मंसूर अली खान की बेटी हैं, जो पटौदी खानदान के नौवें नवाब थे। सोहा ने दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद वो लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने चली गईं।

सोहा पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मास्टर डिग्री की। पढ़ाई खत्म करने के बाद सोहा ने बैंक में काम करना शुरू किया। उन्होंने फोर्ड फाउंडेशन और सिटी बैंक में काम किया है।

बात करे बॉलीवुड करियर की तो सोहा का सिक्का फिल्मों में कुछ खास नहीं चल पाया। उसके बाद साल 2015 में सोहा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड कुणाल खेमू संग शादी कर ली।

Related News