हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा सायरा बानो का आज जन्मदिन है। वे दिवंगत दिलीप कुमार की पत्नी है। उनका जन्म 23 अगस्त 1944 को उत्तराखंड में हुआ था और अब ववे 77 साल की हो गई है। वे अपनी फिल्म जंगली के साथ पर्दे पर आई थी।

सायरा ने दिलीप कुमार से 11 अक्टूबर 1966 में शादी की थी। उन दोनों के एज के बीच बहुत डिफ़रेंस है। उस समय सायरा 22 साल और दिलीप कुमार 44 वर्ष के थे। दोनों के बीच काफी प्यार था और सायरा उनका ख्याल भी रखती थी। मगर एक दिन दिलीप साहब ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 98 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया।

दिलीप कुमार करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे और उनके जाने के बाद उनकी संपत्ति का खयाल सायरा बानो रख रही है। Celebrity Net Worth की रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप कुमार का नेट वर्थ 85 डॉलर मिलियन है जो भारतीय मुद्रा में 627 करोड़ रुपए के आस पास है। महान अभिनेता हिंदी फिल्म उद्योग में पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1950 के दशक में अपनी फीस के रूप में 1 लाख रुपये लिए थे।

Related News