दीपिका रणवीर की शादीओ के बाद अब बॉलीवुड के चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की अफवाहों बहुत हो रही है। लेकिन हाल में एक इवेंट के दौरान आलिया ने अपने फैन्स को हमारी शादी के लिए सबको इंतजार करना पड़ेगा। ऐसी खबरें हैं कि आलिया अभिनेता रणबीर कपूर के साथ 2019 में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जबकि आलिया ने कहा कि अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

आलिया और रणबीर के बीच के संबंधों की चर्चा काफी समय से चल रही है। दोनों सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के रिसेप्शन में हाथ में हाथ डाले नजर आए थे। वे फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आएंगे।

इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने कहा, ‘‘मैं प्रियंका की शादी को लेकर बहुत खुश हूं। मैं प्रियंका को शादी की पोशाक में देखने को लेकर काफी उत्साहित हूं।

Related News