टीवी का मशहूर सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस रूचा हस्बनिस ने बेटे को जन्म दिया है। बता दे की,रूचा दूसरी बार बनी मां बानी, रूचा ने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी दी है। रुचा ने नवजात बच्चे के पैरों की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। बच्चे के सामने एक बोर्ड लगा होता है जो कहता है- तुम जादू हो।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, रुचा ने जैसे ही यह खुशखबरी साझा की, सितारों और तारीफों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। रुचा ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस ने रुचा से अपील की है कि वह अपने नन्हे सितारे का चेहरा दिखाएं। रुचा स्टार प्लस के हिट सीरियल साथ निभाना साथिया में नजर आई थीं। शो में उन्होंने राशी का किरदार निभाया था। शो में रुचा का ग्रे कैरेक्टर था।

रुचा अपने करियर के पीक पर थीं, मगर फिर उन्होंने शादी कर ली और एक्टिंग करियर छोड़ दिया। रुचा ने 2015 में बिजनेसमैन राहुल जगदाले से शादी की थी। साल 2019 में नन्ही परी इस कपल के घर आई थी। उनकी बेटी का नाम रूही है। रुचा अपने घर में व्यस्त हैं। रूचा हस्बनिस स्पॉट लाइट से दूर रहती हैं। मगर रुचा सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव रहती हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की,रुचा हस्बनिस अपनी तस्वीरों के अलावा अक्सर अपनी बेटी की क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रूचा हस्बनिस के मैटरनिटी फैशन की बात थी। रुचा की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। रुचा हसबनीस शोबिज इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन उनका म्यूजिक वीडियो 2020 में सामने आया था।

Related News