बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल मां बन चुकी हैं,उन्होंने शनिवार दोपहर बेटे को जन्म दिया है,सिंगर श्रेया घोषाल ने पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ अपने बेटे का स्वागत किया, इसके साथ ही अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए सिंगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया। श्रेया घोषाल की पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'भगवान ने हमें आज दोपहर बेबी बॉय के रूप में कीमती आशीर्वाद दिया है, यह ऐसा इमोशन है जो पहले कभी महसूस नहीं किया, शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। अनगिनत दुआओं के लिए आप सभी को शुक्रिया.'

आपको बता दें, श्रेया घोषाल की शादी को छह साल हो गए हैं, उन्होंने पांच फरवरी 2015 को अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से बंगाली रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई थी, दोनों ने शादी करने से पहले एक दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था।

Related News