अफगानिस्तान में जिस तरह से तालिबान द्वारा हथियारों के दम पर सत्ता पर कब्जा किया गया उसे लेकर पूरी दुनिया में उसे लेकर चर्चा हो रही है और इस वक्त पूरी दुनिया की नजर अफगानिस्तान पर है और पूरी दुनिया की सबसे बड़ी खबर तालिबान की सत्ता काबिज करना है।

तालिबान के सत्ता में आते ही लगातार कई लोग देश छोड़ कर जाने को मजबूर हैं और कहीं अपने सुरक्षित भविष्य और अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। पर भारत ने भी कई लोगों को अपने देश में शरण दी।

अफगानिस्तान छोड़ने को मजबूर हुई पॉपस्टार अर्याना सईद ने भारत की तारीफ की है उन्होंने कहा है कि बीते कई सालों में अफगानिस्तान से एक अच्छे दोस्त के रुप में भारत रहा है। इसके अलावा उन्होंने भारत का इस संकट की घड़ी में उनकी मदद करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।

एएनआई से कहा है, "बीते कई सालों में हमें यह एहसास हो चुका है कि अगर पड़ोस में कोई अच्छा दोस्त है तो वो भारत है...आपका शुक्रिया भारत।" उन्होंने आगे कहा, "भारत में रह चुके जिस भी अफगान शख्स से मैं मिली उन्होंने हमेशा भारतीय लोगों के लिए अच्छा ही कहा।"

Related News